फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Debris fell on Pothing road, traffic halted for 12 hours

Bageshwar News: पोथिंग सड़क पर गिरा मलबा 12 घंटे ठप रहा यातायात

Sun, 02 Nov 2025 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 02 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Debris fell on Pothing road, traffic halted for 12 hours
कपकोट (बागेश्वर)। पोथिंग सड़क पर देर शाम मलबा गिरने से यातायात बाधित हो गया। करीब 12 घंटे तक सड़क बंद रही। गांव से कपकोट के लिए आ रहे लोगों को सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीण सतीश जोशी, खुशाल सिंह, शंकर जोशी, नवीन सिंह, रमेश सिंह, भगवत सिंह ने बताया कि शनिवार की देर शाम भटौड़ा के पास पहाड़ी से सड़क पर मलबा गिर गया। इस दौरान वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी।
विज्ञापन

सुबह जल्दी गांव से तहसील, जिला मुख्यालय के लिए आने वालों को सड़क बंद होने के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह नौ बजे विभाग की जेसीबी मौके पर पहुंची जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। ईई अंबरीश रावत ने बताया कि भतौड़ा के पास नाले में पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। डिफेक्ट कटिंग वाली जगह पर पहाड़ी से मलबा गिर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed