फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Death of migrant in kanda

घर लौटे प्रवासी की मौत, प्रशासन की देखरेख में हुआ अंतिम संस्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Death of migrant in kanda
Death of migrant in kanda
बागेश्वर। हाल में मुंबई से लौटे कांडा क्षेत्र के एक प्रवासी की मौत हो गई। पुलिस, प्रशासन की टीम ने अपनी मौजूदगी में शव का ग्रामीणों के हाथों अंतिम संस्कार कराया। कोरोना की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों को पीपीई किट पहनाकर अंतिम संस्कार कराया गया। स्वास्थ्य महकमा उक्त व्यक्ति की मौत कोरोना से होने की पुष्टि नहीं कर रहा है। मृतक की पत्नी ने स्वास्थ्य विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कांडा तहसील के घोड़ागाड़ (कपूरी) निवासी होशियार सिंह (41) 25 अगस्त को मुंबई से बागेश्वर लौटे थे। जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन किया था। रविवार को घर पर उनका निधन हो गया। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को दी। सोमवार को कांडा के थानाध्यक्ष प्रह्लाद सिंह, राजस्व उपनिरीक्षक रघुवर सिंह फर्स्वाण की मौजूदगी में सात ग्रामीणों के हाथों मृतक का अंतिम संस्कार कराया गया। मृतक की पत्नी मीना देवी ने डीएम को पत्र भेजा। इसमें स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया गया। बताया कि उनके पति कोविड 19 सेंटर में परीक्षण कराकर घर आए। उनको 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया।
विज्ञापन

सात सितंबर को तबियत बिगड़ने पर कंट्रोल रूम को फोन से सूचित किया गया लेकिन एंबुलेंस नहीं भेजी गई। 13 सितंबर को उनकी मौत हो गई। मीना देवी ने कहा है कि पति की मृत्यु के बाद उनके सामने रोजी-रोटी का संकट हो गया है। उन्होंने आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। इधर, सीएमओ डॉ. बीडी जोशी ने बताया है कि उक्त व्यक्ति को होम क्वारंटीन करते समय ट्रूनेट से जांच कराने की सलाह दी गई थी लेकिन जांच नहीं कराई गई। उक्त व्यक्ति ने हापुड़ से आना बताया था, अब पता चल रहा है कि वह मुंबई से आया था। पिथौरागढ़ में जांच कराने की बात भी कही जा रही है। इसके लिए पिथौरागढ़ के सीएमओ से जानकारी मांगी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव के लोगों के सैंपल लिए हैं। जिन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागेश्वर में कोरोना के 23 नए मामले सामने आए
बोगश्वर। बागेश्वर में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 23 नए मामले सामने आए हैं। जिले में 417 मामले सामने आ चुके हैं।
दो लोगों की मौत हुई है। शेष 104 संक्रमितों का उपचार कोविड चिकित्सालय बागेश्वर में किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed