{"_id":"5d4b0cca8ebc3e6d0b74e19f","slug":"dead-body-found-bageshwar-news-hld352068680","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगार युवक का सड़ा गला शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगार युवक का सड़ा गला शव मिला
विज्ञापन
बागेश्वर। महतगांव में एक घर से युवक का सड़ा गला शव मिला है। लोगों ने अनुसार युवक बेरोजगारी के कारण वह तनावग्रस्त था और इसकी के चलते उसने आत्महत्या की होगी।
महत गांव निवासी माधवानंद पांडे पुत्र तारा दत्त ने बुधवार शाम पट्टी तुपेड़ दुग के राजस्व उपनिरीक्षक को बताया कि वह पांच भाई हैं। उसका सबसे छोटा भाई सुरेश चंद्र (40) उसके घर से एक किमी दूर एक टिनशेड वाले मकान में रहता था। वह काफी दिनों से दिखाई नहीं दिया और उसके कमरे से बदबू आने लगी तो पास ही में रहने वाले दूसरे भाई भुवन चंद्र ने कमरे में जाकर देखा तो वहां सुरेश का सड़ा गला शव पड़ा मिला।
बताया कि सुरेश ने विज्ञान वर्ग से इंटरमीडिएट किया था। वह ही सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा था। वह काफी समय से सरकारी नौकरी की आस में आवेदन कर रहा था लेकिन उम्मीदों के अनुरूप परिणाम नहीं आने के कारण वह लंबे समय से तनाव में था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। तहसीलदार नवाजिश खलिक ने आत्महत्या की आशंका जताई है।