{"_id":"d45bbe70ac9c5d6cd5790460572b16d1","slug":"daughter-of-parents-on-education-note-deo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की शिक्षा पर अभिभावक ध्यान दें : डीईओ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की शिक्षा पर अभिभावक ध्यान दें : डीईओ
ब्यूरो /अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Tue, 17 Nov 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
जिला
विज्ञापन
शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक आकाश सारस्वत ने अभिभावकों से अपनी पुत्री की
शिक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की है। सारस्वत ने राजकीय जूनियर
हाईस्कूल पिंगलों में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में कहा कि आज भी
बहुत कम लोग अपनी बेटी को उच्च शिक्षा दिला रहे हैं।
जबकि सरकार लड़कियों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। सामाजिक कार्यकर्ता हरी दत्त जोशी ने कहा कि हर घर की बेटी पढ़ी लिखी होगी तो घर का विकास होने के साथ-साथ समाज का भी विकास होगा। स्कूल के प्रधानाध्यापक सुरेश सती ने बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ अभियान की समीक्षा की।
एसएमसी अध्यक्ष एवं प्रधान दीनानाथ ने कहा कि पिंगलों के हर व्यक्ति ने अपनी बेटी को उच्च शिक्षा दिलाने का निर्णय लिया है। वहां बीआरसी समन्वयक उमेश जोशी, गोपाल प्रसाद, गोपाल गिरि, बलवंत सिंह नेगी, दीप पांडे आदि ने विचार रखे। इससे पूर्व स्कूल के बच्चों और अभिभावकों ने बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।