फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Damaged irrigation canals will improve soon

जल्द सुधरेंगी क्षतिग्रस्त सिंचाई नहरें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Damaged irrigation canals will improve soon
Damaged irrigation canals will improve soon
बागेश्वर। आम जनता को मूलभूत सुविधाएं दिलाने के लिए डीएम रंजना राजगुरु ने अनटाइड फंड मद से धनराशि स्वीकृत की है, जिसमें ईई प्रांतीय खंड लोनिवि, ईई जल संस्थान, ईई लघु सिंचाई खंड के विभिन्न क्षतिग्रस्त कार्यों की मरम्मत के लिए प्रस्तुत प्रस्ताव/आगणनों की लागत 17.50 लाख की राशि जनहित में प्रदान की गयी है। डीएम ने बताया कि ईई प्रांतीय खंड लोनिवि को त्यूनरा से अग्निकुंड मोटर मार्ग के लिए 6.78 लाख रुपये मिले हैं।
विज्ञापन

ईई उत्तराखंड जलसंस्थान को एससी बहुल क्षेत्र बिलौना में पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 50 मीटर 20 एमएम, 100 मीटर 25 एमएम व्यास की पाइपलाइन बिछाने के लिए 1.28 लाख की राशि स्वीकृत की गयी। ईई लघु सिंचाई खंड को ग्राम पंचायत बेदीबगड़ के तोक पारखेत में कई जगह क्षतिग्रस्त सिंचाई गूल का मरम्मत के लिए 2.89 लाख, सैंज सेरा में कई जगह क्षतिगस्त सिंचाई गूल की मरम्मत के लिए 4.30 लाख, सैंज के तोक हरसौल में कई जगह क्षतिग्रस्त सिंचाई गूल की मरम्मत के लिए 2.25 लाख की राशि स्वीकृत की गयी है। इस प्रकार लघु सिंचाई खंड उक्त सभी मरम्मत के लिए 9.44 लाख की राशि स्वीकृत की गयी है। डीएम ने कहा कि कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता के लिए संबंधित ईई पूर्ण रूप से उत्तरदायी होंगे। कार्य स्वीकृति लागत में ही पूर्ण कर लिया जाय। इन पर लागत में कोई पुनरीक्षण अनुमन्य नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed