फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Dam in Kunvari Bageshwar

शंभू नदी में जमा मलबा हटाएगा सिंचाई विभाग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Dam in Kunvari Bageshwar
बागेश्वर के कुंवारी गांव में इसी पहाड़ी में हो रहे भूस्खलन से शंभू नदी में जमा हो रहा मलबा। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कुंवारी गांव की पहाड़ी से फिर भूस्खलन होने के कारण शंभू नदी में झील बनने का खतरा पैदा हो गया है। नदी में लगातार मलबा गिर रहा है। डीएम के निर्देश पर सिंचाई विभाग ने झील में जमा मलबा हटाने की तैयारी कर ली है। रविवार को विभाग की टीम कुंवारी रवाना होगी और झील से मलबा हटाने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

शंभू नदी में इसी साल जून में शंभू नदी में 700 मीटर लंबी और 50 मीटर से अधिक चौड़ी झील बनने की जानकारी मिली थी। चार साल से झील का विस्तार हो रहा था। हालांकि झील किसी प्रकार का खतरा बनती, उससे पहले ही जानकारी मिलने पर सिंचाई विभाग के श्रमिकों और एसडीआरएफ की टीम ने झील के मुहाने पर जमा मलबा हटाकर खतरे को टाल दिया था। अब फिर से कुंवारी गांव की पहाड़ी से भूस्खलन होने से नदी में मलबा जमा होने लगा है।
विज्ञापन

साल दर साल दरक रहा है कुंवारी का पहाड़
2013 में कुंवारी गांव की पहाड़ी दरकने की शुरुआत हुई थी। पहाड़ी के टूटने से गांव भी खतरे की जद में आ गया था।
76 परिवारों को विस्थापन के लिए प्रशासन ने जांच के बाद चुना। 18 अति संवेदनशील परिवारों के विस्थापन के लिए रकम स्वीकृत हुई
08 परिवार किलपारा, बमसेरा में विस्थापित हुए, 10 परिवारों ने मनमर्जी जमीन न मिलने की बात करते हुए अन्यत्र जाने से किया इनकार
2018 में फिर से गांव की पहाड़ी से भूस्खलन शुरू हो गया। चार साल तक लगातार भूस्खलन ने शंभू नदी की राह रोक दी
2022 फिर गांव की पहाड़ी दरकने लगी है और मलबा शंभू नदी में जा रहा है, जिससे फिर से झील आकार लेने लग गई है।
कुंवारी गांव की पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन पर प्रशासन नजर बनाए हुए है। फिलहाल भूस्खलन से गांव को खतरा होने की बात सामने नहीं आई है। नदी में जमा हो रहे मलबे को हटाने का काम सिंचाई विभाग के माध्यम से कराया जाएगा। गांव के चयनित परिवारों को विस्थापित करने के लिए भी कार्यवाही चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोनिका, एसडीएम कपकोट
डीएम ने झील का निरीक्षण कर मलबा हटाने के निर्देेश दिए हैं। विभाग को झील से मलबा हटाने के लिए पूर्व में 9.35 लाख रुपये की राशि मिली थी। पहले भी मलबा हटाया गया। अब भी बजट उपलब्ध है। शंभू नदी से मलबा हटाने के लिए रविवार को टीम रवाना की जाएगी। - जेएस बिष्ट, एई, सिंचाई विभाग कपकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed