{"_id":"5995cd414f1c1be8148b48f3","slug":"dakha-sekhak-s-arrest-continued-on-the-second-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक सेवकों का धरना दूसरे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक सेवकों का धरना दूसरे दिन भी जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में धरना देते डाक सेवक।
- फोटो : amar ujala
चार सूत्री मांगों को लेकर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। बागेश्वर पोस्ट ऑफिस में डाक सेवकों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया।
विज्ञापन
सभा में जीडीएस कमेटी की रिपोर्ट को एआईजीडीएसयू की ओर से दिए गए सुझावों के साथ लागू करने, ग्रामीण डाक सेवकों को आठ घंटे कार्य एवं विभागीकरण करने, ग्रामीण डाक सेवकों की पेंशन लागू करने की मांग की गई। धरना देने वालों में जय गिरी गोस्वामी, जगदीश सिंह, रघुवीर सिंह, हरीश सिंह, दलवीर सिंह, योगेंद्र प्रसाद, देवेंद्र तिवारी आदि थे।
विज्ञापन