{"_id":"630129d6a456513bb9546a4d","slug":"dahi-handi-celebration-in-bageshwar-bageshwar-news-hld472967914","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा और दही-हांडी फोड़ने के साथ जन्माष्टमी महोत्सव संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभायात्रा और दही-हांडी फोड़ने के साथ जन्माष्टमी महोत्सव संपन्न
विज्ञापन
बागेश्वर में जन्माष्टमी महोत्सव के समापन पर नगर में दही हांडी फोड़ता गोविंदा। संवाद न्यूज एजेंस
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के राधाकृष्ण मंदिर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का समापन हो गया है। अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने राधाकृष्ण मंदिर से पूरे नगर में शोभायात्रा निकाली। गोविंदाओं ने नगर में विभिन्न स्थानों पर दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिताओं में शिरकत की। शोभायात्रा के दौरान नगर हाथी घोड़ा पालकी, जै कन्हैया लाल की के जयकारों से गुंजायमान रहा।
राधाकृष्ण मंदिर में 18 अगस्त को महोत्सव का शुभारंभ हुआ था। पूरे दिन भक्तों ने पूजा अर्चना की और देर रात तक मंदिर में भजन-कीर्तन किए। 19 अगस्त को मंदिर में भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। शनिवार को मंदिर में सुबह के समय पूजा संपन्न करवाई गई। दोपहर बाद मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई।
भारी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए। यात्रा मंदिर से नुमाइशखेत होते हुए नगर को निकाली। इस दौरान माल रोड, स्टेशन मार्ग, गोमती पुल के समीप, तहसील मार्ग और कांडा मार्ग पर दही-हांडी लगाई गई थी। गोविंदाओं ने दही-हांडी फोड़ने के लिए जमकर जोर आजमाइश की। मटका फोड़ प्रतियोगिता को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ भी एकत्र हुई।
विज्ञापन
नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा का मंदिर में समापन हुआ। वहां पर पुजारी पूरन चंद्र जोशी, गणेश चंद्र जोशी, मनोज बचखेती, जीवन तिवाड़ी, सूरज जोशी आदि मौजूद रहे।