फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cylinders divided into Gurgaon, Jouklande and Amserkot

गाड़गांव, जौलकांडे और अमसरकोट में बंटे सिलेंडर

Mon, 28 Aug 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Mon, 28 Aug 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन

जिले में रसोई गैस की किल्लत अभी भी बरकरार है। रविवार को एक वाहन से नगर से लगे गाड़गांव में जबकि दूसरा वाहन जौलकांडे और अमसरकोट क्षेत्र में भेजा गया। वहीं, चालक नहीं होने से रीमा के लिए वाहन नहीं जा सका। सोमवार को बागेश्वर में सिलेंडरों का बैकलॉग 2300 से घटकर 1900 पहुंच गया। 

विज्ञापन


प्लांट से कम सिलेंडरों की आपूर्ति होने से जिले में रसोई गैस की किल्लत बनी हुई है। नगर में भी लोगों को सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। सोमवार को प्लांट से दो वाहन सिलेंडर लेकर बागेश्वर पहुंचे। इनमें से 105 सिलेंडर गाड़गांव भेजे गए, जबकि 100 सिलेंडर जौलकांडे और अमसरकोट क्षेत्र में भेजे गए।
विज्ञापन


एक वाहन रीमा क्षेत्र में भेजा जाना था, लेकिन चालक नहीं होने से वाहन नहीं भेजा जा सका। गैस ऑफिस के मुताबिक चालक सोमवार शाम को या फिर मंगलवार सुबह रीमा क्षेत्र में वाहन भेजा जाएगा। गैस एजेंसी के प्रबंधक जीएस बाफिला ने बताया कि धीरे-धीरे रसोई गैस का बैकलॉग कम हो रहा है। प्लांट से रोजाना दो वाहन मिलने पर जल्दी गैस का संकट समाप्त हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed