फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cultural programme orgnised in district.

Bageshwar News: धनतेरस पर खूब हुई धनवर्षा, 11 करोड़ से अधिक का हुआ कारोबार

Fri, 10 Nov 2023 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 10 Nov 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Cultural programme orgnised in district.
बागेश्वर। धनतेरस पर बाजार गुलजार रहा। जिला मुख्यालय समेत गरुड़, कपकोट, कांडा के बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। दोपहिया वाहनों की खरीद में भी लोगों का जोर रहा। आभूषण, बर्तन, मिठाई, आतिशबाजी की भी जमकर बिक्री हुई। लोगों ने दिवाली पर्व की पूजा के के खीलें, खिलौने और बताशे भी खरीदे। पिछली बार की अपेक्षा इस बार दोगुना कारोबार हुआ है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में सुबह से ही रौनक थी। बाजार में मेले जैसा माहौल रहा। भीड़ के चलते बाजार की सड़कों पर जाम रहा तो चौक बाजार, कत्यूर बाजार में आभूषण, मिठाई और बर्तन खरीदने वालों की भीड़ लगी रही। सरयू घाट पर लगे पटाखा बाजार में आतिशबाजी की बिक्री हो रही थी। वाहनों के शोरूम में भी सुबह से शाम तक वाहन खरीदने का सिलसिला चलता रहा। व्यापारियों के उम्मीद के अनुरूप लोगों ने जमकर खरीदारी की और जिले में अनुमानित 11 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ।
विज्ञापन

वाहन बाजार में साढ़े पांच करोड़ का कारोबार

बागेश्वर। जिला मुख्यालय स्थित कार और दोपहिया वाहनों के शोरूम में पहले से ही बुकिंग होने लगी थी। धनतेरस के दिन लोगों ने वाहनों की खरीद की। इस दौरान करीब तीन करोड़ के चार पहिया और ढाई करोड़ के दोपहिया वाहन बिकने का अनुमान है। दोपहिया वाहनों में स्कूटी की अधिक मांग रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



बर्तन बाजार में एक करोड़ का कारोबार
बागेश्वर। धनतेरस पर बर्तनों की बिक्री खूब हुई। अधिकतर लोग तांबे और स्टील के बर्तनों की खरीद करते दिखे। जिले में बर्तनों की दुकानों पर रात तक रौनक देखी गई। इस दौरान बर्तन बाजार में करीब एक करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है।



50 लाख से अधिक के बिके पटाखे

बागेश्वर। धनतेरस पर आतिशबाजी भी जमकर बिकीं। जिला मुख्यालय के सरयू तट के अलावा कपकोट, गरुड़, कांडा में लगी आतिशबाजी की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। हालांकि आतिशबाजी की बिक्री दीपावली के दिन तक चलती है। बावजूद इसके धनतेरस के दिन करीब 50 लाख रुपये की आतिशबाजी बिकने का अनुमान है।


सराफा बाजार में हुआ एक करोड़ का कारोबार
बागेश्वर। धनतेरस के दिन सराफा बाजार में रौनक रही। लोगों ने चांदी के सिक्के, लक्ष्मी और गणेश की मूर्तियां और सोने के आभूषणों की खरीदारी की। व्यापारियों ने कीमतों के बढ़ने से कारोबार को लेकर चिंता जताई थी, हालांकि खरीदारों का रुझान काफी सकारात्मक रहा। सराफा बाजार में करीब एक करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है।



इलेक्ट्रॉनिक्स विक्रेताओं के चेहरे खिले

बागेश्वर। दीपावली को लेकर लोगों ने इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद भी जमकर खरीदे। बिजली की लड़ियों से लेकर मिक्सी, टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, कंप्यूटर, मोबाइल फोन की खूब खरीदारी हुई। इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में अनुमानित दो करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ।


मिठाई, खिल-खिलौने, कपड़े और अन्य सामान भी खूब बिके
बागेश्वर। धनतेरस के दिन लोगों ने मिठाई, खीलें, खिलौने, कपड़े समेत अन्य उत्पाद भी खरीदे। घर की सजावट के सामान फूल, मालाओं की अच्छी बिक्री हुई। बाजार में इन उत्पादों की बिक्री से भी एक करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है।




कोरोनाकाल के बाद पहली बार धनतेरस पर बाजारों में रौनक दिखी। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचलों तक बाजार गुलजार रहे। बाजार में खरीदारों की भीड़ से व्यापारियों को काफी राहत मिली। ऑनलाइन खरीदारी का असर भी बेअसर होता दिखा। जिले में धनतेरस पर 10 से 12 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।

- बलवंत सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल बागेश्वर।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed