फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cultural programme orgnised.

Bageshwar News: पोथिंग के गढ़िया बग्वाल में दिखी लोक संस्कृति

Tue, 12 Dec 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 12 Dec 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Cultural programme orgnised.
बागेश्वर। कपकोट के पोथिंग गांव के प्रमुख उत्सव गढ़िया बग्वाल का भव्य आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने ढोल, दमाऊ की थाप पर आकर्षक शोभायात्रा निकाली। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक झोड़ा-चांचरी की धूम रही।
विज्ञापन

गढ़िया बग्वाल का आयोजन राइंका पोथिंग के खेल मैदान में किया गया। इससे पूर्व ग्रामीणों ने गांव के भगवती मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर से कार्यक्रम स्थल तक ढोल, दमाऊ और मशकबीन की संगीत और छलिया नृतकों के साथ पारंपरिक परिधान में सजधज कर आईं महिलाओं और ग्रामीणों ने शोभायात्रा निकाली। झांकी में कई विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए। परंपरा के अनुसार गांव के सबसे बुजुर्ग 85 वर्षीय किशन सिंह गढ़िया ने रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि हमारी परंपरा और संस्कृति ही हमारी असल पहचान है। गढ़िया बग्वाल में गांव के अलावा आसपास के क्षेत्र से लोग भागीदारी करते हैं। साल दर साल इसका विस्तार हो रहा है। उन्होंने शुभारंभ करने वाले बुजुर्ग किशन सिंह गढि़या समेत अन्य वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित भी किया। गांव की महिलाओं और ग्रामीणों ने कार्यक्रम स्थल पर झोड़ा, चांचरी गायन किया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र सिहं, पूर्व विधायक शेर सिंह गढि़या, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, निवर्तमान नपं अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, शांति गढि़या, मदन सिंह गढ़िया, हरीश जोशी, रतन सिंह फर्स्वाण, दयाल सिंह, दीपक गढ़िया, भुवन गढ़िया, बसंती देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed