{"_id":"652ae8f0ecf1c0d5e10ab23a","slug":"cultural-programme-in-district-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-2043-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: चंद शासनकाल में बना था मां चंडिका मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: चंद शासनकाल में बना था मां चंडिका मंदिर
Sun, 15 Oct 2023 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर के प्रसिद्ध चंडिका मंदिर की स्थापना वर्ष 1698-1701 में चंद शासकों ने की थी। मंदिर के इतिहास के अनुसार प्राचीन काल में नगर के भीलेश्वर की पहाड़ी पर छोटा सा मंदिर बना था। चंद शासनकाल में वहां बड़ा मंदिर बनाया गया। चंद शासकों के कुल पुरोहित मूल रूप से चंपावत के सिमल्टा गांव के पंडित श्रीराम पांडेय चंडिका देवी को चंपावत से लेकर आए थे। चंडिका मैय्या को बागेश्वर नगर के लोगों की आराध्य देवी माना जाता है। इस मंदिर के प्रति कई लोगों की अगाध श्रद्धा है। हर साल आश्विन और चैत्र नवरात्र पर मंदिर में भक्तों का तांता लगता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। संवाद
विज्ञापन