फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cultural news in district.

Bageshwar News: भौनली-बी ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला

Mon, 15 Jan 2024 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 15 Jan 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Cultural news in district.
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। भिकियासैंण विकासखंड के भौनली में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। भौनली-बी की टीम ने उद्घाटन मुकाबला जीता। मैच का आनंद लेने बड़ी संख्या में दर्शक उमड़े।
विज्ञापन

सोमवार को भौनली खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान भौनली गणेश गिरी, प्रधान डुमना ललिता देवी ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराई। भौनली-ए और बी के बीच उद्घाटन मुकाबला खेला गया। भौलनी-बी की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 10 ओवर में 124 रन का लक्ष्य खड़ा किया। भौनली-ए की टीम 104 रन पर सिमट गई। बी टीम ने 20 रन से मुकाबला जीत लिया। मैच का आनंद लेने बड़ी संख्या में दर्शक मैदान में पहुंचे। इस दौरान पीएलवी हेमा पांडे, प्रधान हउली देवेश खुल्बे, आयोजक धर्मेंद्र कुमार, किशोर कुमार, पवन कुमार, संदीप चंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed