{"_id":"678957c8a99597a5c3002fb2","slug":"cultural-gathering-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-112535-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: मेरी घरवाली तू मैत कब जालि...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: मेरी घरवाली तू मैत कब जालि...
Fri, 17 Jan 2025 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। उत्तरायणी मेला पूरे जोरों पर चल रहा है। मेले के मुख्य आकर्षण स्टार नाइट में अपने पसंदीदा कलाकारों के गीत, संगीत और नृत्य का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं। बुधवार की रात स्टार नाइट में भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री और उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोक नृत्य कलाकार श्वेता महरा के नृत्य का आनंद लेने के लिए सैकड़ों मेलार्थी पहुंचे।
कार्यक्रम में लोक गायक दर्शन फर्स्वाण और दीपा नगरकोटी ने भी सुरों का जादू बिखेरा। ठंड के बावजूद रात एक बजे तक लोगों ने कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। स्टार नाइट का आगाज बागनाथ कला मंच के गायक रंजीत कुमार ने गणेश वंदना से किया।
शेखर तिवारी ने कुमाऊंनी गीत गाकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। लोक गायक दर्शन फर्स्वाण ने हे नंदा हे गौरा... से गीतों की शुरूआत की। उन्होंने झूम, झूम झुमक्याली गीत सुनाकर दर्शकों को गढ़वाली संगीत का आनंद दिया। लोक गायिका दीपा नगरकोटी ने अपने हिट गीत सटकै लिगो दिल साथिया पैली मुलाकात मां..., लाली हो लाली हौसिया.. आदि गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
दर्शन और दीपा ने मधना सुनार मधना, मोतिमा रंगीली मोतिमा... गीत भी सुनाया। श्वेता मेहरा के मंच पर आते ही दर्शक दीर्घा से सीटी और तालियां गूंजने लगी। उन्होंने भी लोगों को निराश नहीं किया और करीब एक घंटे तक झुमकी.., फ्वां बागा रे..., मेरी घरवाली तू मैत कब जालि..., रंगीली बिंदी घाघरी काई.. और कुमाउनी नॉन स्टॉप गीतों पर डांस प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया।
कार्यक्रम में निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक नरेंद्र सिंह, डीएम आशीष भटगांई, एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के, एसडीएम मोनिका आदि भी रहे।