फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cross Country in Bageshwar

Bageshwar News: योगेश, सोनी, राजेंद्र, उषा और हिमांशु ने जीती क्रास कंट्री दौड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Cross Country in Bageshwar
बागेश्वर के इंडोर स्टेडियम में पुरस्कार के साथ क्रास कंट्री के विजेता। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला खेल विभाग की ओर से क्रास कंट्री का आयोजन किया गया। महिला ओपन वर्ग में सोनी टाकुली और पुरुष ओपन वर्ग में राजेंद्र बिष्ट ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

अंडर-14 बालक वर्ग में योगेश कुमार पहले स्थान पर रहे। अंडर-17 बालक वर्ग में हिमांशु कुमार और बालिका वर्ग में उषा कोरंगा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बुधवार को भागीरथी बाईपास पर दौड़ को डीएसओ सीएल वर्मा, अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज केशर सिंह मेहता, समाजसेवी भुवन कांडपाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले छह स्थान पर रहने वाले धावकों को विभाग की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण समारोह इंडोर स्टेडियम में हुआ। वहां पर अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी कमलेश तिवारी, राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी किशन सोनी, उपक्रीड़ाधिकारी गुंजन बाला, किरन नेगी परिहार, जगदीश जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed