फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Utish and pine trees cut 45

उतीश और चीड़ के 45 पेड़ काटे

Thu, 21 Jul 2016 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Thu, 21 Jul 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
Utish and pine trees cut 45
वृक्ष कटान - फोटो : amar ujala

विज्ञापन


 जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर वन पंचायत कर्मी के तल्ला खोला विनायक में पेड़ों का अवैध कटान धड़ल्ले से चल रहा है। शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्लेशियर रेंज के वन दरोगा को वहां उतीश और चीड़ के 45 पेड़ कटे हुए मिले। वन दरोगा द्वारा कर्मी के सरपंच और पंचों को मौके पर आने की सूचना दी लेकिन कोई नहीं आया।

वन दरोगा ने मामले में सरपंच की मिली भगत होने की आशंका जताई है। वन दरोगा ने जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। 
जानकारी के अनुसार वन पंचायत कर्मी के तल्ला खोला विनायक में पेड़ों का अवैध कटान जोरों पर है। वन पंचायत क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने उतीश और चीड़ के 45 पेड़ काट दिए हैं। सूचना मिलने पर ग्लेशियर रेंज के वन दरोगा गणेश चतुर्वेदी ने मौका मुआयना किया। चतुर्वेदी ने बताया कि वहां उतीश और चीड़ के 14 पेड़ काटने की सूचना थी, खूंटों को गिनने पर वह 45 निकले।
विज्ञापन


वन पंचायत के सरपंच और पंचों को मौके पर आने को कहा लेकिन वह नहीं आए। इससे सरपंच की मिली भगत लग रही है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। ग्रामीणों ने पेड़ों के अवैध कटान पर गहरा रोष जताया है। उन्होंने वन दरोगा से मुलाकात करके मामले की गहराई से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। मांग करने वालों में बलदेव प्रसाद, केशर सिंह, गोविंद सिंह, रघुवीर सिंह, परराम, बहादुर राम आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed