फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   two thugs took Lakhs of rupees 

टॉवर लगाने के नाम पर ठग लिए लाखों रुपये

Tue, 19 Feb 2019 12:03 AM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर Published by: दीपक नेगी Updated Tue, 19 Feb 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
two thugs took Lakhs of rupees 
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने जिले में टावर लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि कपकोट तहसील के अंतर्गत ग्राम हाम्टी कापड़ी निवासी बलवंत सिंह ने कपकोट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई कि एक कंपनी ने गांव में उनकी भूमि पर टावर लगाने के नाम पर 2.45 लाख की ठगी कर ली। रुपया कंपनी के खाते में जमा कराने के बाद जब कंपनी से संपर्क करना चाहा तो उनके सारे नंबर बंद मिले।
विज्ञापन


कपकोट पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में हर्ष कुमार दुबे निवासी मीणा इन्क्लेव न्यू आगरा और संभल सिंह निवासी सिडपुरा जिला मैनपुरी हाल निवासी पुरषोत्तम नगर न्यू आगरा को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बरामद सामान
पुलिस ने आरोपियों के पास से नौ मोबाइल, एक टेबलेट, एक लैपटॉप, 12 सिमकार्ड, 10 एटीएम, दो फर्जी आईडी बरामद की है। इनके फर्जी खातों से पुलिस को 32 लाख की राशि मिली है। अन्य फर्जी खातों में भी लाखों की राशि होने की आशंका है।

ट्रैवल एजेंसी की आड़ में ठगी का खेल
आरोपी हर्ष और संभल सिंह आगरा में तन्मय टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी चलाते हैं। इसका कार्यालय भी खुला है। टूर एजेंसी की आड़ में मोबाइल टावर लगाने के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी करते हैं। पत्राचार के माध्यम से लोगों से अपने फर्जी खातों में रुपया मंगवाते हैं। इनके खाते, मोबाइल नंबर सभी जाली होते थे। एक बार इस्तेमाल करने के बाद वह इसका इस्तेमाल दूसरे के साथ नहीं करते थे। 


अन्य राज्यों में भी फैले हैं तार
आरोपियों के तार उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में भी फैले हैं। उत्तराखंड के सैकड़ों लोगों को अपने शिकार बना चुके हैं। यूपी, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र तक भी तार फैले हैं।  

इस पुलिस टीम को मिली सफलता
ठगी का भंडाफोड़ करने वाली टीम में एसआई लोकेश रावत और जीवन चुफाल, कांस्टेबल महेंद्र सिंह, राकेश भट्ट, नरेंद्र गिरि आदि शामिल थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed