फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The village of Cupkot, with a snowfall

बर्फबारी से लकदक हुए कपकोट के गांव

Mon, 07 Jan 2019 10:45 PM IST
Almora desk ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर Published by: Almora desk Updated Mon, 07 Jan 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
The village of Cupkot, with a snowfall
बर्फ से लकदक से कपकोट के शामा गांव का नजारा। - फोटो : अमर उजाला

समूचे जिले में रविवार रात झमाझम बारिश हुई। उधर कपकोट ब्लाक के उच्च हिमालयी क्षेत्र से जुड़े तीन दर्जन से भी अधिक गांव बर्फबारी से लकदक हो गए हैं। गांवों में चार इंच से लेकर एक फुट से भी अधिक बर्फ गिरी है। बर्फ से ढंके गांवों में जनजीवन पर बुरा असर पड़ा है। बारिश और बर्फबारी से समूचे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद शनिवार शाम जैसे ही मौसम ने करवट बदलनी शुरू की तो प्रकृति ने लोगों की मुराद पूरी कर दी है।

कपकोट के उच्च हिमालयी क्षेत्र से जुुड़े तीन दर्जन से भी अधिक गांवों में तीन इंच से लेकर एक फुट से भी अधिक बर्फ गिरी है। मल्ला दानपुर और बिचल्ला दानपुर क्षेत्र के कई गांव बर्फ की सफेद चादर ओढ़े हुए हैं। पैदल रास्ते बर्फ ढके हैं। लंबे समय बाद पड़ी बर्फ से जहां लोग खुश नजर आ रहे हैं, वहीं खेत, खलिहान, रास्ते और जंगल बर्फ से ढके होने से लोगों को बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। कई गांवों में मवेशियों के सामने चारे का भी संकट खड़ा हो गया है। उधर पर्यटन नगरी कौसानी से जुड़े पिनाथेश्वर, भर्तीना और भटकोट की चोटियां बर्फ की चादर ओढ़े हुए हैं।
विज्ञापन


इन गांवों में पड़ी है बर्फ 
कपकोट ब्लाक के उच्च हिमालयी क्षेत्र के गांवों में बोरबलड़ा, कुंवारी, बदियाकोट, कालो, डौला, कर्मी, बघर, ढोक्टीगांव, बाछम, तीख, सोराग, खाती, धूर, तोली, पोथिंग, चौड़ा, घुरड़िया, पेठी, हरकोट, धुरकोट, सूपी, रिखाड़ी, झूनी, खल्झूनी, मिकिला, खल्पट्टा, लाहुर, गांसी, शामा, लीती, हाम्टी-कापड़ी, रातिरकेठी, मल्खाडुंगर्चा, गोगिना और कीमू आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी की लाइनें हुईं चोक 
बर्फबारी प्रभावित अनेक गांवों में पानी की लाइनें भी चोक हो गई हैं। खाती, बाछम, झूनी, मिकिला, खल्पट्टा समेत कई अन्य गांवों में एक फुट तक बर्फ पड़ने से वहां ग्रामीणों को बर्फ पिघला कर प्यास बुझानी पड़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed