{"_id":"597a20f54f1c1b6b218b48cd","slug":"the-accused-accused-of-carrying-away-the-schoolgirl-filed-the-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को बहलाकर भगा ले जाने का आरोप, केस दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा को बहलाकर भगा ले जाने का आरोप, केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Thu, 27 Jul 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
कमेड़ीदेवी पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की महिला ने गांव के ही एक युवक पर उसकी नाबालिग बेटी को बहलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। किशोरी गांव के राइंका में 12वीं की छात्रा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कमेड़ीदेवी पुलिस चौकी के प्रभारी पीसी जोशी ने बताया कि महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी बेटी 12वीं में पढ़ती है। आरोप है कि बीती 25 जुलाई को वह स्कूल गई थी। तब उसने बताया था कि वह बैंक का काम और आधार कार्ड बनाने के बाद शाम को घर लौट आएगी।
विज्ञापन
वह अपने साथ बैंक की पासबुक और एटीएम कार्ड भी ले गई थी। पासबुक में 50-60 हजार रुपये जमा थे, लेकिन शाम तक वह घर नहीं लौटी। उसकी कई जगह खोज की गई, लेकिन कहीं भी पता नहीं चल सका। महिला ने गांव के ही होशियार सिंह महर (27) पर उसकी पुत्री को बहकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 363, 363क के तहत दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। आरोपी के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर सभी थानों को इत्तला कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी दिल्ली की किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है।