फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Suspect entered the house girls

घर में घुसी संदिग्ध युवतियां

Sun, 17 May 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर Updated Sun, 17 May 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Suspect entered the house girls

गैस के चूल्हे का पाइप बदलने वाली तीन युवतियां कांडा के भाटगाड़ में एक घर के अंदर  घुस गई गृह स्वामी के वापस लौटने पर उन्होंने भागने का प्रयास किया। बाद मेें ग्रामीणों ने ही उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके  यह मामला राजस्व पुलिस को सौप दिया है।

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार कौसानी गरुड़ क्षेत्र के एक गांव की लगभग 20 साल की तीन युवतियां बागेश्वर बाजार में किराए के मकान में रहती हैं। वह रसोई गैस के पाइप बेचने के लिए गांवों में जाती हैं। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को वह कांडा के भाटगाड़ में बसंत नाथ के घर में घुस गईं।
विज्ञापन


उस वक्त घर के  सभी लोग खेतों में काम करने गए थे। तीनों घर का दरवाजा खोलकर अंदर घुस र्गईं। वहां रोटी, सब्जी आदि बनी हुई थी, तीनों ने भोजन किया। उसके बाद तसल्ली से घर खंगाला, कुछ भी हाथ नहीं आने पर घर के मंदिर में रखे चढ़ावे को ही उठा ले जाने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों घर से बाहर निकल रही थीं, तभी गृह स्वामी की पुत्री वहां आ गईं, उसने तीनों से घर में घुसने की वजह पूछी तो वे उससे उलझने लगी। इसके बाद पड़ोस के अन्य लोगों के वहां आने पर तीनों भाग गई। लोगों ने कमेड़ी देवी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों को पकड़ कर यहंा कोतवाली भेजा। कोतवाली पुलिस ने युवतियों से पूछताछ की।

इस बीच जिला पंचायत सदस्य भगत डसीला भी कोतवाली पहुंच गए। डसीला और भुवन चंदोला की ओर से पुलिस ने तीनों के खिलाफ गाली गलौच और धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। तीनों के खिलाफ धारा 504, 506 में एफआईआर दर्ज कर विजयपुर के पटवारी को सौंप दी है।

पुलिस के अनुसार यह मामला राजस्व पुलिस के क्षेत्र का है। पूछताछ के बाद रेगुलर पुलिस ने तीनों को छोड़ दिया है। अब राजस्व पुलिस मामले की जांच कर  रही है।


कोतवाली पुलिस ने गैस चूल्हे का पाइप बदलने वाली कंपनी से पूछताछ की तो पता चला कि कंपनी छह माह पूर्व ही यह काम बंद कर चुकी है। ग्रामीणों ने अब राजस्व पुलिस से इन तीनों की गतिविधियों की जांच करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed