फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Reports of raped victim families of Nepalese girl

रेप पीड़िता नेपाली बच्ची के परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Wed, 24 May 2017 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Wed, 24 May 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
Reports of raped victim families of Nepalese girl
रेप (डेमो पिक)

एक सप्ताह की जद्दोजहद के बाद आखिरकार रेप पीड़िता नेपाली बच्ची के परिजनों की ओर से कपकोट थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बलात्कार का आरोपी भी नेपाली है।

विज्ञापन


 मालूम हो कि कपकोट के दूरस्थ खाती क्षेत्र में काम करने वाले एक नेपाली परिवार की 10 साल की बच्ची के साथ एक नेपाली मजदूर ने बलात्कार किया था। बच्ची की हालत बिगड़ने पर 17 मई को परिजन उसको लेकर जिला अस्पताल आए थे। डॉक्टरों ने जब उन्हें पुलिस में मामला दर्ज कराने को कहा तो परिजन ठेकेदार से पूछने की बात कहकर दवा लेने के बाद चले गए। इसके बाद पीड़ित परिवार के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इस मामले के मीडिया में आने के बाद निर्भया प्रकोष्ठ की एडवोकेट इंदिरा दानू ने अपने प्रयासों से रेप की शिकार पीड़ित बच्ची का पता लगाया।
विज्ञापन


निर्भया प्रकोष्ठ की पहल पर बुधवार को पीड़ित बच्ची के परिजनों की ओर से कपकोट थाने में आरोपी विजय मंगर थापा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने नेपाल निवासी आरोपी विजय मंगर थापा के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई वंशीलाल कर रहे हैं। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed