फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   rapist arrested on friday

दिव्यांग युवती से दुराचार का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 13 May 2016 10:00 PM IST
अमर उजाला (ब्यूरो), बागेश्वर
अमर उजाला (ब्यूरो), बागेश्वर Updated Fri, 13 May 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 कपकोट क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुराचार करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। मालूम हो कि 10 मई की शाम को सुंदर सिंह नामक युवक ने गांव के एक घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुराचार किया था। दिव्यांग युवती की मां के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गया। गुरुवार को युवती के पिता की तहरीर पर कपकोट थाना पुलिस ने आरोपी सुंदर सिंह के खिलाफ धारा 376  में मामला दर्ज किया था। शुक्रवार को पुलिस ने जिला अस्पताल में पीड़ित दिव्यांग युवती का मेडिकल कराया। देर शाम पुलिस ने आरोपी सुंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। कपकोट के थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह रायपा ने बताया कि आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed