पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उलझा गंगा दत्त की मौत का मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौगांवछीना क्षेत्र के पाटली निवासी गंगा दत्त भट्ट की मौत का मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उलझ गया है। रिपोर्ट में डॉक्टरों ने जानवरों के नोचने की पुष्टि की है। ऐसे में पुलिस के सामने दुविधा यह है कि जानवरों ने मौत से पहले उन्हें नोचा या मौत के बाद। हालांकि परिजनों का मानना है कि गंगा दत्त भट्ट की हत्या की गई है और पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
पाटली निवासी गंगा दत्त भट्ट (52) तीन जनवरी को गायब हो गए थे, 12 जनवरी को परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने 18 जनवरी को बोरगांव के समीप एक नाले से उनका शव बरामद किया था।
परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की थी। पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की थी। शुक्रवार को मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस की दुविधा बढ़ा दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने लिखा है कि गंगा दत्त के शव को जंगली जानवरों ने बुरी तरह नोचा है।
मामले की जांच चल रही है। कई संदिग्धों से भी पूछताछ की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जानवरों के नोचने का जिक्र है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। - टीआर वर्मा, कोतवाल