{"_id":"dc92346c4dbbd8510ca4d655c41bf239","slug":"pesticides-by-eating-dead-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीट नाशक खाने से बालिका की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कीट नाशक खाने से बालिका की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर।
Updated Wed, 26 Aug 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील के फल्टनिया गांव में कीट नाशक खाने से बारह साल की बालिका की मौत हो गई। बालिका गाड़गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल में पढ़ती थी। शोक में वहां प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल बंद रहे। शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने शोक सभा की।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सोमवार की शाम फल्टनिया में दया किशन भट्ट की 12 वर्षीया पुत्री काजल ने कीट नाशक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे यहां जिला अस्पताल लाया गया जहां देर रात उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
मृतका गाड़ गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती थी। गाड़ गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल और प्राथमिक स्कूल में शोक सभा के बाद छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन
शोक व्यक्त करने वालों में बीआरसी समन्वयक पूरन चंद्र भट्ट, प्राथमिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका पारवती दफौटी, शोभा जोशी, जूनियर हाईस्कूल की प्रधानाध्यापिका नीलम आर्या, हेमा नाथ, जानकी गडिय़ा सहित छात्र छात्राएं शामिल थे। पुलिस के अनुसार घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।
परिजनों का कहना है कि काजल बुखार से पीड़ित थी और दवाइयां ले रही थी। घर के अंदर फसलों के लिए कीटनाशक दवा भी रखी थी। काजल ने जल्दबाजी में इसे दवा समझकर ले लिया। जिससे यह हादसा हो गया । इस घटना के बाद माता-पिता और अन्य परिजन सदमे में हैं।