फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Patwari village beaten by

ग्रामीण ने पटवारी को पीटा

Sun, 19 Apr 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांडा (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला, कांडा (बागेश्वर)। Updated Sun, 19 Apr 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

सानीउडियार के पटवारी पर ग्रामीण ने हमला कर दिया। पटवारी के मुंह से खून निकल गया। कानूनगो ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ कई धाराओें में प्राथमिकी दर्ज कर ली और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

तहसीलदार मोहनराम ने बताया रविवार की सुबह सानी उडियार के पटवारी 55 वर्षीय अमरनाथ गोस्वामी चौकी से कुछ दूरी पर खड़े थे। इसी बीच सिमकुना के मड़ गोपेश्वर निवासी 43 वर्षीय हरीश सिंह जीप से उतरा। उसने पटवारी पर हमला कर दिया। उसने चेहरे पर कई घूंसे मारे, जिससे पटवारी के मुंह से खून निकल आया। ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया। अमरनाथ ने अस्पताल पहुंचकर उपचार कराया। साथ ही मेडिकल कराया।

विज्ञापन


इसके बाद उन्होेंने विभाग के अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दी। कानूनगो चंद्र सिंह हरकोटिया ने पटवारी अमरनाथ गोस्वामी की ओर से हरीश सिंह के खिलाफ मारपीट, सरकारी काम में बाधा पैदा करने आदि अभियोगों में धारा  332, 333, 353, 504 और 506  के तहत प्राथमिक सूचना रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटवारी ने बताया कि हरीश सिंह का पूर्व मेें दीवान सिंह नामक व्यक्ति के साथ विवाद हुआ। इस मामले में उन्होंने हरीश सिंह का शांति भंग के मामले में चालान किया था। इसी बात की रंजिश के चलते उसने हमला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed