{"_id":"5924662c4f1c1b2d2c537292","slug":"jealousy-of-marriage-was-physical-exploitation-of-the-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर जेई कर रहा था महिला का शारीरिक शोषण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर जेई कर रहा था महिला का शारीरिक शोषण
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 23 May 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
एनएच में संविदा में कार्यरत एक जेई शादी का झांसा देकर लंबे समय से एक महिला का शारीरिक शोषण कर रहा था। पीड़ित महिला सात माह की गर्भवती है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जेई के खिलाफ धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी जेई देहरादून के विकासनगर निवासी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
बागेश्वर के मजियाखेत क्षेत्र निवासी एक महिला एनएच में संविदा में कार्यरत जेई लोकेश के घर में काम करती थीं। बिलौना में किराए के कमरे में जेई लोकेश दो अन्य साथियों के साथ रहता है। आरोप है कि जेई ने काम पर आने वाली महिला को साथियों की गैरमौजूदगी में शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण शुरू कर दिया। इस बीच महिला गर्भवती हो गई। जब महिला ने जेई को गर्भवती होने की बात बताई तो वह शादी करने के लिए टालमटोल करने लगा। इससे नाराज महिला ने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर जेई के खिलाफ तहरीर सौंपी। महिला की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी जेई के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला के चार बच्चे हैं। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा कायम कर लिया है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन