फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   In the case of subversion in the contract, lawsuits against 40 including two Gram Pradhan

ठेके में तोड़फोड़ मामले में दो ग्राम प्रधानों सहित 40 के खिलाफ मुकदमा

Mon, 01 May 2017 10:29 PM IST
bageshwar
bageshwar Updated Mon, 01 May 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
In the case of subversion in the contract, lawsuits against 40 including two Gram Pradhan
श्‍ाराब का विरोध - फोटो : अमर उजाला

छप्पर में चलाए जा रहे शराब के ठेके में तोड़फोड़ करने के मामले में ठेकेदार ने दो महिला ग्राम प्रधानों सहित 40 महिला -पुरुषों के खिलाफ कांडा थाने में मुकदमा दर्ज किया है। महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से क्षेत्रवासियों में आक्रोश फैल गया है। क्षेत्र के तमाम संगठनों ने मुकदमा वापस नहीं लेने पर प्रशासन के खिलाफ आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन


मालूम हो कि शुक्रवार को पूर्व कांडा पड़ाव को जाने वाली सड़क किनारे कच्चे छप्पर में संचालित हो रहे शराब के ठेके को महिलाओं ने तोड़ दिया था। जबकि शराब की बोतलों को जब्त कर लिया था। बाद में ठेका संचालित नहीं करने की चेतावनी देते हुए शराब के लगभग ढाई सौ अद्धे - पव्वे ठेकेदार को वापस लौटा दिए थे। इस मामले में ठेका संचालक सुंदर गोस्वामी की ओर से सोमवार को कांडा थाने में नारायणगूंठ की ग्राम प्रधान सविता नगरकोटी, धपोली की प्रधान निर्मला धपोला, भगवान माजिला, गुसांई सिंह धपोला सहित 40 महिला- पुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने आईपीसी की धारा 341, 504, 427, 147, 148 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर आंदोलनकारी महिलाओं और अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से क्षेत्र की जनता में जबरदस्त आक्रोश फैल गया है। पूर्व प्रधान और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुंदर सिंह गड़िया ने कहा है कि साजिश के तहत आंदोलनकारी महिलाओं के खिलाफ आंदोलन दर्ज कराया गया है। यदि मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो पूरे क्षेत्र की जनता प्रशासन के खिलाफ सड़कों में उतरेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed