फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   heat by the police to catch the Murderer

हत्यारोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने दी दबिश

Sun, 12 Jun 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sun, 12 Jun 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन

बागेश्वर। कपकोट के वैशानी गांव में 11 वर्षीय बालक की मौत के मामले में नामजद हत्यारोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। पुलिस ने आरोपी को जल्दी गिरफ्तार करने का दावा किया है। कपकोट के वैशानी गांव निवासी पदम राम के बेटे कमलेश कुमार का शव छह जून को गधेरे में पड़ा मिला था।

विज्ञापन


मृतक कमलेश के पिता की ओर से गांव के ही सुंदर राम के  खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए कपकोट पुलिस ने लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी विभिन्न स्थानों पर दबिश दी लेकिन देर शाम तक आरोपी नहीं पकड़ा गया था। कपकोट के थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश रायपा ने बताया कि आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed