{"_id":"59c3f1a74f1c1b26688b5d3a","slug":"destruction-of-cannabis-farming-in-a-hectare-in-kapkot","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपकोट में एक हेक्टेअर में लगी भांग की खेती नष्ट की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपकोट में एक हेक्टेअर में लगी भांग की खेती नष्ट की
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Thu, 21 Sep 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
भांग की खेती नष्ट करते एसडीएम रवींद्र बिष्ट।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट तहसील प्रशासन ने तीन गांवों में बड़ी मात्रा में भांग की खेती नष्ट की। तहसील प्रशासन, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो देहरादून एवं वन विभाग के संयुक्त अभियान में करीब एक हेक्टेअर में बोई गई भांग को नष्ट किया गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को कपकोट के एसडीएम रवींद्र बिष्ट ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और वन विभाग के अधिकारियों के साथ तहसील क्षेत्र के सीरी, बड़ी पन्याली और झोपड़ा गांव में अभियान चलाया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने स्वयं खेतों में जाकर भांग की खेती नष्ट कराई। साथ ही ग्रामीणों को समझाया कि भांग की खेती करना कानूनन अपराध बताया। एसडीएम ने बताया कि एनसीबी की टीम 25 सितंबर तक कपकोट के विभिन्न गांवों में जाकर भांग की खेती को नष्ट करेगी।
विज्ञापन
टीम में तहसीलदार पूरन सिंह बिष्ट, एनसीबी अधीक्षक रविशंकर जोशी, धर्मवीर सिंह, राजेंद्र रावत, वीरेश पाल, दलजीत सिंह, राजस्व उप निरीक्षक कुंदन प्रसाद, गोविंद गिरी सहित वन दरोगा, पीआरडी जवान शामिल थे।