फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Despite the questions raised over what Section 144

धारा 144 के बावजूद धरने पर उठाए सवाल

Wed, 31 Aug 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर। Updated Wed, 31 Aug 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Despite the questions raised over what Section 144
धरना - फोटो : अमर उजाला

पीजी कालेज बागेश्वर में एमएससी में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर एबीवीपी का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। एनएसयूआई द्वारा धारा 144 लागू होने के बावजूद कॉलेज परिसर में धरना प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए प्राचार्य का घेराव किया। इसके बाद प्राचार्य ने धरना दे रहे छात्र नेताओं को परिसर से बाहर जाने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


 एमएससी विषयों में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर एबीवीपी के छात्र नेताओं ने प्राचार्य कक्ष के बाहर मंगलवार को भी धरना दिया। इस मौके पर छात्रों ने सीटें बढ़ाने के साथ ही खाली पदों को भरने, पुस्तकालय में सभी पुस्तकों की व्यवस्था की मांग भी उठाई। इस मौके पर छात्र  संघ अध्यक्ष हरीश मेहरा, विशाल नेगी, अंकित ऐठानी, कमल नेगी, नवीन भट्ट, पंकज कोरंगा, कृष्णा सिंह, मयंक चौबे, मंजीत सिंह, केतन शाह, दीपक गस्याल, उमेश, हिमांशु उपाध्याय, मोहित रावत, पंकज गढ़िया, कमल किशोर, रोहित पंत, भूपेंद्र नेगी आदि छात्र नेता शामिल थे। 
विज्ञापन


 इधर सेमेस्टर परीक्षा के दौरान महाविद्यालय में धारा 144 लागू होने के बावजूद धरना प्रदर्शन करने पर एनएसयूआई ने सवाल उठाते हुए प्राचार्य का घेराव किया। एनएसयूआई के अंकुर उपाध्याय, कुलदीप मेहता, विपिन मिश्रा, कैलाश आर्या, अजय, उमेश टाकुली आदि के विरोध को देखते हुए प्राचार्य डॉ. एससी पंत ने धरना दे रहे एबीवीपी छात्रों को परिसर से हटने के निर्देश दिए। इसके बाद धरना दे रहे एबीवीपी छात्र नेता परिसर से बाहर चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed