{"_id":"57c5da844f1c1b483b2cb4c0","slug":"despite-the-questions-raised-over-what-section-144","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारा 144 के बावजूद धरने पर उठाए सवाल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धारा 144 के बावजूद धरने पर उठाए सवाल
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
Updated Wed, 31 Aug 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
धरना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजी कालेज बागेश्वर में एमएससी में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर एबीवीपी का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। एनएसयूआई द्वारा धारा 144 लागू होने के बावजूद कॉलेज परिसर में धरना प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए प्राचार्य का घेराव किया। इसके बाद प्राचार्य ने धरना दे रहे छात्र नेताओं को परिसर से बाहर जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एमएससी विषयों में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर एबीवीपी के छात्र नेताओं ने प्राचार्य कक्ष के बाहर मंगलवार को भी धरना दिया। इस मौके पर छात्रों ने सीटें बढ़ाने के साथ ही खाली पदों को भरने, पुस्तकालय में सभी पुस्तकों की व्यवस्था की मांग भी उठाई। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष हरीश मेहरा, विशाल नेगी, अंकित ऐठानी, कमल नेगी, नवीन भट्ट, पंकज कोरंगा, कृष्णा सिंह, मयंक चौबे, मंजीत सिंह, केतन शाह, दीपक गस्याल, उमेश, हिमांशु उपाध्याय, मोहित रावत, पंकज गढ़िया, कमल किशोर, रोहित पंत, भूपेंद्र नेगी आदि छात्र नेता शामिल थे।
विज्ञापन
इधर सेमेस्टर परीक्षा के दौरान महाविद्यालय में धारा 144 लागू होने के बावजूद धरना प्रदर्शन करने पर एनएसयूआई ने सवाल उठाते हुए प्राचार्य का घेराव किया। एनएसयूआई के अंकुर उपाध्याय, कुलदीप मेहता, विपिन मिश्रा, कैलाश आर्या, अजय, उमेश टाकुली आदि के विरोध को देखते हुए प्राचार्य डॉ. एससी पंत ने धरना दे रहे एबीवीपी छात्रों को परिसर से हटने के निर्देश दिए। इसके बाद धरना दे रहे एबीवीपी छात्र नेता परिसर से बाहर चले गए।
विज्ञापन