{"_id":"59a6f3e54f1c1b1d278b48eb","slug":"blame-the-head-of-the-village-with-stones-file-lawsuit","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थर से ग्रामीण का सिर फोड़ा, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्थर से ग्रामीण का सिर फोड़ा, मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Wed, 30 Aug 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के दूरस्थ किलपारा गांव में हुए आपसी विवाद में ग्रामीण का सिर पत्थर से लहूलुहान कर दिया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को किलपारा गांव में महेश राम ने माधो सिंह के सिर पर पत्थर मारकर उसे घायल कर दिया। माधो सिंह का सीएचसी कपकोट में उपचार किया गया। बुधवार को माधो सिंह ने महेश राम के खिलाफ कपकोट थाने में रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने धारा 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआइ राजेंद्र सिंह बिष्ट कर रहे हैं।
