फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   another Society under investigation

एक और सोसाइटी जांच के दायरे में

Mon, 04 Mar 2019 12:17 AM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर Published by: दीपक नेगी Updated Mon, 04 Mar 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
another Society under investigation
करेंसी नोट
शहर में सोसाइटी के नाम पर बैंकिंग कार्य कर रही एक और सोसाइटी के भागने की सूचना पुलिस को मिली है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने सोसाइटी की जांच शुरू कर दी है। एसपी बागेश्वर लोकेश्वर सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


शहर में अभी तक निवेशकों की तहरीर पर पुलिस ने चार सोसाइटी के खिलाफ मामले पंजीकृत किए हैं। इस बीच एक और सोसाइटी के खिलाफ पुलिस को इनपुट मिला है कि यह सोसाइटी कभी भी निवेशकों का लाखों रुपया लेकर फरार हो सकती है। खुफिया इनपुट के आधार पर बागेश्वर कोतवाली पुलिस ने सोसाइटी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। रविवार को पुलिस ने कई निवेशकों से पूछताछ की और सोसाइटी के आनलाइन रिकार्ड को खंगाला। सोमवार को पुलिस सोसाइटी के कार्यालय से रिकार्ड अपने कब्जे में ले सकती है। 
विज्ञापन

शहर में बैंकिंग का काम कर रही सोसाइटी के खिलाफ खुफिया इनपुट मिला है। आशंका है कि वह कभी भी निवेशकों का पैसा लेकर भाग सकती है। सूचना के आधार पर सोसाइटी जांच के दायरे में है। प्रमाण मिलने पर इसके खिलाफ भी मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।  - लोकेश्वर सिंह, एसपी बागेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed