{"_id":"5c2ca244bdec2256fb08a0c6","slug":"a-young-man-died-in-mandalsera-gujrat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलसेरा के युवक की गुजरात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंडलसेरा के युवक की गुजरात में मौत
Wed, 02 Jan 2019 11:20 PM IST
nazim nazim
अमर उजाला ब्यूरो (बागेश्वर)
अमर उजाला ब्यूरो (बागेश्वर)
Published by: nazim nazim
Updated Wed, 02 Jan 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
बसंत का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के एक होटल में कार्यरत मंडलसेरा के युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। परिजनों ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मामले की जल्द निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई करवाने की मांग की है। उन्होंने घटना का जल्द खुलासा न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
मंडलसेरा के बद्री गिरी गोस्वामी ने बताया कि उनका बेटा बसंत (22) जूनागढ़ गुजरात के खलिपुर चौकड़ी स्थित देश पकवान होटल में काम करता था। मंगलवार को होटल मालिक ने फोन पर पुत्र के मौत होने सूचना दी। पूछने पर होटल स्वामी ने बताया कि थर्टी फर्स्ट की रात बसंत उसे खाना खिलाकर चला गया और मंगलवार सुबह बसंत अपने कमरे में मृत मिला।
विज्ञापन
उन्होंने पुत्र की हत्या की आशंका जताते हुए एसडीएम राकेश तिवारी से मामले की शीघ्र जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। उन्होंने मांग जल्द पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। वहां जगदीश गिरी, संतोष गिरी गोस्वामी, मोती गिरी, जीवन गिरी, नारायण गिरी, विनोद गिरि, बसंत गिरी गोस्वामी आदि थे। एसडीएम ने घटनास्थल गुजरात होने के कारण एफआईआर वहीं दर्ज कराने का सुझाव दिया। कहा कि अपने स्तर से शिकायती पत्र में आवश्यक कार्यवाई के लिए शासन को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन