{"_id":"5c0bfb13bdec2241be1def40","slug":"91544289043-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिया के ग्रामीण की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिया के ग्रामीण की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राजस्व पुलिस क्षेेत्र बेदीबगड़ के अंतर्गत ग्राम सिया निवासी एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। राजस्व पुलिस ने खौलसीर के जंगल से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर जिला अस्पताल भेज दिया है।
राजस्व पुलिस ने बताया कि ग्राम सिया निवासी नवीन चंद्र (24) पुत्र दीवान राम शुक्रवार की दोपहर बाद बाजार जाने के लिए घर से निकला था। उसे सायं घर वापस लौटना था। लेकिन शुक्रवार की सायं तक वह घर नहीं पहुंचा। चिंतित परिजनों के काफी जगह पूछताछ करने पर भी नवीन का कुछ पता नहीं चला। शनिवार की दोपहर बाद कुछ ग्रामीणों ने खौलसीर के जंगल में शव होने की सूचना पटवारी बैदीबगड़ को दी। कानूनगो भूपाल सिंह मटियानी, पटवारी देवीदत्त लोहनी व सुरेश राठौर ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि नवीन चंद्र के चेहरे व शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। नवीन के भाई कुंदन राम ने हत्या की आशंका जताते हुए राजस्व पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर जिला अस्पताल में भेज दिया है। परिवार ने फिलहाल किसी पर शक जाहिर नहीं किया है।
दो साल पहले हुई थी नवीन की शादी
बागेश्वर। नवीन चंद्र बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है। उसकी दो साल पहले ही शादी हुई थी। परिजनों ने बताया कि उसकी की पत्नी गर्भवती है। घटना के बाद से परिवार के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट पैदा हो गया है। परिजनों ने तत्काल घटना का पर्दाफाश करने की मांग की है।
विज्ञापन
इंसेट-
खौलसीर के जंगल से सिया के ग्रामीण नवीन का शव बरामद किया है। उसके चेहरे तथा शरीर में चोट के निशान हैं। मामला संदिग्ध है। हत्या की भी आशंका है। पोस्टमार्टम के उपरांत ही घटना की असल वजह सामने आएगी। राजस्व पुलिस मामलेे की जांच कर रही है।
- राकेश तिवारी, एसडीएम बागेश्वर