फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   कपकोट में चाकूबाजी की घटना में एक घायल

कपकोट में चाकूबाजी की घटना में एक घायल

Thu, 01 Nov 2018 12:56 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
कपकोट में चाकूबाजी की घटना में एक घायल

विज्ञापन
बागेश्वर। थाना कपकोट के अंतर्गत ग्राम पोलिंग के समीप चाकू बाजी की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया है। घायल को कपकोट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। आरोपी फरार बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

कपकोट पुलिस ने बताया कि मंगलवार की देर सायं कर्मी निवासी हीरा सिंह कठायत (38)पुत्र प्रताप सिंह कठायत व ग्राम लीली निवासी बसंत कुमार साथ ही घर की तरफ जा रहे थे। पोलिंग में पुल के समीप दोनों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान ही बसंत कुमार ने चाकू निकालकर हीरा कठायत को मारने का प्रयास किया। हीरा ने बमुश्किल अपने को बचाया। इस घटना में हीरा के एक हाथ की अंगुली कट चुकी है जबकि उनके चेहरे पर भी चाकू के निशान हैं। घटना के बाद आस पास के लोगों की मदद से घायल हीरा को कपकोट अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। आरोपी बसंत कुमार फरार बताया जा रहा है। हीरा की तहरीर पर कपकोट पुलिस ने आरोपी बसंत कुमार के खिलाफ धारा 307, 326 व 506 के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


नुमाइश मैदान के समीप मारपीट, एक का चालान
बागेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नुमाइश मैदान क्षेत्र अराजक तत्वों का अड्डा बनकर रह गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की देर सायं शराब पीकर कुछ लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि सरदार कैलाश सिंह ने लोगों के साथ मारपीट की और दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने कैलाश का शांति भंग में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed