फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   पत्नी पर बड़ियाठ से हमला करने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

पत्नी पर बड़ियाठ से हमला करने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 13 Sep 2018 11:38 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
पत्नी पर बड़ियाठ से हमला करने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
बागेश्वर। बागनाथ मंदिर में दर्शन करने आए एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर बड़ियाठ से हमला करने का प्रयास किया। मंदिर में मौजूद लोगों व जल पुलिस ने आरोपी से बड़ियाठ छीन लिया, जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार नैनीउडिया, गुरना निवासी बलदेव सिंह बृहस्पतिवार की सुबह अपनी पत्नी के साथ घूमने बाजार आया था। बाद में दोनों बागनाथ मंदिर दर्शन के लिए चले गए। मंदिर दर्शन के दौरान ही पति-पत्नी का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बलदेव सिंह मंदिर परिसर में ही पत्नी को पीटने लगा। विवाद बढ़ने पर पति ने झोले में रखी बड़ियाठ निकाल और मारने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन


आस-पास खड़े लोगों ने बीच बचाव किया तथा पास ही मौजूद जल पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौका पाकर आरोपी से बड़ियाठ छीन ली। बाद में कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि आरोपी बलदेव सिंह सेना में जम्मू कश्मीर में तैनात है तथा इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ है। दोनों की शादी इसी साल मई में हुई है। पुलिस ने महिला को मायके पक्ष को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed