{"_id":"5bd34e74bdec2204de740582","slug":"81540574836-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर से दुर्व्यवहार के दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाक्टर से दुर्व्यवहार के दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
Updated Fri, 26 Oct 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. गिरिजा शंकर जोशी के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस ने आरोपी मीडिया कर्मी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत के आदेश पर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
बता दें कि बृहस्पतिवार को पत्नी का इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल आए कृष्णा उर्फ किशन राम व मीडिया कर्मी दीपक जोशी का डॉ. गिरिजा शंकर जोशी के साथ विवाद हो गया। डाक्टर ने आरोप लगाया कि दोनों ने उनके साथ दुर्व्यवहार, गाली गलौज करते हुए सरकारी कार्य में व्यवधान डाला। इस मामले को लेकर डाक्टरों ने जिला अस्पताल में हंगामा किया तथा हड़ताल पर चले गए। सीओ, तहसीलदार व कोतवाल के मनाने पर डाक्टर काम पर तो लौट आए, लेकिन सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने शुक्रवार की सुबह दोनों आरोपियों को सरकारी कार्य में व्यवधान, धमकी, गाली गलौज की धाराओं में गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया। अदालत के आदेश पर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।