{"_id":"5b33d1754f1c1bf46e8b9f03","slug":"71530122613-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंडारी सड़क पर रेत से भरा डंपर पलटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिंडारी सड़क पर रेत से भरा डंपर पलटा
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। पिंडारी सड़क पर खटगड़ा गांव के समीप मंगलवार रात रेत से भरा डंपर यूके 02सीए-0329 पलट गया। इससे सड़क पर रेत बिखर गई। पुलिस ने बताया कि चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं।
बताया जा रहा है कि डंपर भराड़ी से बागेश्वर की ओर जा रहा था। एसआई प्रमोद कौशल ने मौका मुआयना किया। बताया कि चालक प्रमोद सिंह नशे में वाहन चला रहा था। उसे मामूली चोटें आई हैं। सीएचसी में उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। कहा कि खनन के मामले की जांच की जा रही है। वहीं डंपर अबतक सड़क पर पड़ा हुआ है जिससे वाहनों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है।
मामले को अवैध खनन से जोड़ रहे लोग
पिंडारी रोड के खटगड़ा में पलटे डंपर में भरे रेत को लेकर यहां चर्चा का बाजार गर्म है। लोगों का कहना है कि डंपर में भरा रेत क्रशर का नहीं है। सरयू, रेवती और गांसू में अवैध खनन जोरों पर है। पुलिस और प्रशासन की नजरों से बचने के लिए रेत की अवैैैध तस्करी रात में हो रही है। लोगों ने पुलिस-प्रशासन निष्पक्ष जांच कर अवैध खनन से जुड़े तत्वों का पता लगाने और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की।