फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   जसरौली में मैक्स दीवार टकराई, हादसे में तीन घायल

जसरौली में मैक्स दीवार टकराई, हादसे में तीन घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
जसरौली में मैक्स दीवार टकराई, हादसे में तीन घायल
कपकोट। शिखर भनार से भराड़ी की तरफ आ रही मैक्स जसरौली के समीप दीवार से टकरा गई। हादसे में मैक्ससवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों का कपकोट सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मैक्स (बिना नंबर की) शनिवार सुबह शिखर भनार से तीन सवारियों को लेकर भराड़ी की तरफ आ रही थी। जसरौली के समीप मैक्स का चालक गंगा सिंह नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी दीवार से टकरा गई। हादसे में मैक्स सवार हरीश सिंह (36) पुत्र मलक सिंह निवासी लाथी, गंगा सिंह पुत्र प्रवीण सिंह निवासी लाथी और जगत सिंह (45) पुत्र धरम सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम 108 एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। तीनों घायलों को सीएचसी कपकोट लाया गया। हरीश सिंह गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि दो अन्य घायलों को मामूली चोटें हैं। यात्रियों ने बताया घायल गंगा सिंह ने कुछ दिन पूर्व ही नया वाहन खरीदा था। इसका अभी नंबर भी आवंटित नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed