{"_id":"5aac07954f1c1bb8758b5d68","slug":"31521223573-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से मीटिंग के लिए निकला पोस्टमैन पांच दिन से लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से मीटिंग के लिए निकला पोस्टमैन पांच दिन से लापता
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। छानी गांव निवासी पोस्टमैन ललित मोहन नेगी दस मार्च को ताकुला में बैठक की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। दो दिन तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पता चला कि वह 10 मार्च को मीटिंग में भी नहीं पहुंचा था।
शुक्रवार को परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। थाना प्रभारी कृष्णा गिरी ने बताया कि लापता व्यक्ति के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। इधर 21 फरवरी से लापता सुतरगांव निवासी महिला को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।