फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   खुले में शौच करने पर नौ लोगों का चालान

खुले में शौच करने पर नौ लोगों का चालान

Thu, 11 Jan 2018 10:13 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
खुले में शौच करने पर नौ लोगों का चालान
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले को देखते हुए नगर की सफाई व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जा रही है। बृहस्पतिवार को खुले में शौच करने पर नौ लोगों के चालान काटकर 1500 रुपये जुर्माना वसूला। बाहर से आए व्यापारियों और मजदूरों को शौच के लिए सार्वजनिक शौचालयों का इस्तेमाल करने को कहा गया है।
विज्ञापन


उत्तरायणी मेले में हजारों की संख्या में लोग पहुंचने शुरू हो गए हैं। पिछले दो वर्षों से प्रशासन ने खुले में शौच पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। इस साल नदियों के किनारे खुले में शौच करने वालों पर नजर रखी जा रही है। अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी ने बताया कि बृहस्पतिवार को खुले में शौच करते पाए गए नौ लोगों का चालान करते हुए 1500 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सार्वजनिक शौचालय बनाए गए हैं। मोबाइल टॉयलेट की भी मेले के दौरान व्यवस्था रहेगी। गंदगी करने वालों का दो सौ रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक का चालान किया जाएगा। इधर, जिला पंचायत परिसर में बाजार लगाने वाले व्यापारियों के लिए भी जिला पंचायत की ओर से तीन शौचालयों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed