फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   सड़क पर पलटी टाटा सूमो, दो घायल

सड़क पर पलटी टाटा सूमो, दो घायल

Mon, 02 Jul 2018 10:56 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर पलटी टाटा सूमो, दो घायल

विज्ञापन
बागेश्वर। आल्टो से टकराने से बचने के चक्कर में आरे-मंडलसेरा बाईपास पर यात्रियों से भरी टाटा सूमो सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

सोमवार दोपहर टाटा सूमो संख्या यूके 02 टीए 0787 कपकोट से बागेश्वर आ रही थी। तभी मंडलसेरा बाईपास की ओर से एक आल्टो तेजी से मोड़ लेकर सामने आ गई। आल्टो से टकराने से बचने के चक्कर में सूमो चालक ने तेजी से स्टेयरिंग काटा तो इससे अनियंत्रित हुई सूमो सड़क किनारे पलट गई।
विज्ञापन


टाटा सूमो में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। दुर्घटना में तोली निवासी हंसी गढ़िया (35) पत्नी प्रकाश सिंह, गुलेर निवासी बबीता (17) पुत्री कुंवर सिंह और मानीखेत निवासी चालक हरीश गोस्वामी (28) घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आल्टो चालक मौके से भाग निकला। आसपास मौजूद लोगों ने पलटे वाहन से यात्रियों को बाहर निकालकर घायलों को जिला अस्पताल में पहुंचाया। उपचार के बाद इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इधर, कोतवाल टीआर वर्मा और एसआइ महेंद्र प्रसाद ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग
बागेश्वर। आरे-मंडलसेरा बाईपास मार्ग पर वाहनों की तेज गति से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इससे पहले भी इस मोड़ पर कई दुुर्घटना हो चुकी है। आरे गांव के दीपक खेतवाल ने प्रशासन से दुर्घटना संभावित क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है। इसी मार्ग पर जल संस्थान की पेयजल लाइन सड़क की सतह पर है। इससे भी वाहनों खासकर दोपहिया के रपटने का खतरा बना रहता है। क्षेत्रवासियों ने पाइप लाइन हटाने या फिर भूमिगत करने की मांग भी उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed