{"_id":"5ab3f0a34f1c1b91778b6e10","slug":"21521741987-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच ने जानमाल को बताया खतरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरपंच ने जानमाल को बताया खतरा
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। अमस्यारी के सरपंच ने कुछ लोगों से अपनी जान को खतरा होने का आरोप लगाया। उन्होंने बैजनाथ पुलिस को दी गई तहरीर में उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।
पुलिस को दी तहरीर मेें सरपंच बसंत बल्लभ जोशी ने कहा कि गत 17 मार्च को कुछ लोगों ने सड़क निर्माण के नाम पर वन पंचायत क्षेत्र में बड़ी संख्या में हरे पेड़ काट दिए। मामले की डीएफओ से शिकायत की गई। पेड़ काटने वालों ने डीएफओ, आरओ गढ़खेत के सामने ही सरपंच को गाली-गलोच किया और देख लेने की धमकी दी। सरपंच का कहना है कि उन्होंने वन पंचायत को बेहतरीन बनाने में खून पसीना एक किया है। स्वार्थी तत्व वन पंचायत को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की जांचकर सुरक्षा देने की मांग की है।