{"_id":"5b3535c24f1c1bfa6e8ba6d0","slug":"201530213826-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से गायब बुर्जुग का गधेरे में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दिन से गायब बुर्जुग का गधेरे में मिला शव
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। पूजा के लिए निकले उच्छात गांव के एक बुजुर्ग मंगलवार को लापता हो गए थे। तब से ही परिजन उनकी ढूंढखोज कर रहे थे। बृहस्पतिवार को उनका शव स्थानीय गधेरे में पड़ा मिला।
ग्राम पंचायत पोथिंग के उच्छात तोक निवासी ख्याली दत्त जोशी (75) पुत्र प्रेम बल्लभ मंगलवार को घर से करीब 10 किलोमीटर दूर खड़किया स्थित बाण देवता के मंदिर में पूजा में शामिल होने के लिए घर से निकले थे लेकिन वह वहां नहीं पहुंचे। बुजुर्ग के मंदिर में नहीं पहुंचने से परिजनों ने उनकी ढूंढखोज की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों को बुजुर्ग का शव कल्थी गधेरे में पड़ा मिला। मृतक के पुत्रों में कैलाश जोशी और चंद्रशेखर ने अपने पिता की शिनाख्त की। उन्होंने अपने पिता की मृत्यु पर किसी पर शक न कर मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी है।