फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   निकाय प्रत्याशियों को चेतावनी नोटिस जारी

निकाय प्रत्याशियों को चेतावनी नोटिस जारी

Fri, 23 Nov 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
निकाय प्रत्याशियों को चेतावनी नोटिस जारी
बागेश्वर। रिटर्निंग अफसर (आरओ ) ने नगर निकाय चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले सभी 24 प्रत्याशियों को चेतावनी नोटिस जारी किया है। इन प्रत्याशियों को पकड़ी गई प्रचार सामग्री और हटाने का खर्च चुनाव के ब्योरे में शामिल करने की चेतावनी दी है। यह खर्च हर हाल में प्रत्याशी के चुनावी व्यय के ब्योरे में दर्ज होगा।
विज्ञापन


नगर पालिका चुनाव के आरओ राकेश चंद्र तिवारी ने बताया कि सभी 24 प्रत्याशियों को चेतावनी नोटिस देकर चेताया है। तय समय सीमा के बाद प्रत्याशियों के ब्योरे की जांच की जाएगी। बता दें कि पालिका चुनाव में निर्वाचन अधिकारियों ने अध्यक्ष और वार्ड सदस्य समेत 24 प्रत्याशियों को आचार संहिता के उल्लंघन में पकड़ा था। प्रत्याशियों ने निजी ही नहीं, सार्वजनिक संपत्ति पर प्रचार सामग्री लगा लोक संपत्ति विरूपण अधिनियम तोड़ा था।
विज्ञापन


19 दिसंबर तक देना होगा ब्योरा
बागेश्वर। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को 19 दिसंबर तक हर हाल में खर्च का ब्योरा आरओ के समक्ष पेश करना होगा। निर्वाचन आयोग ने इसकी डेडलाइन तय की है। आरओ ने बताया कि सभी प्रत्याशियों को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। विलंब से ब्योरा मिला तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग को भेजा परिणाम का ब्योरा
बागेश्वर। निर्वाचन अधिकारियों ने जिले के निकायों में चुनाव परिणाम का ब्योरा देहरादून निर्वाचन आयोग को भेज दिया है। बृहस्पतिवार को बागेश्वर से विशेष वाहक द्वारा परिणाम सॉफ्ट और हार्ड फॉर्मेट में दून भेजा गया। जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना राजगुरु ने बताया कि चुनाव निपटने के बाद व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed