फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   शराब के नशे में भिड़े दो गुट, लाठी-डंडे चले

शराब के नशे में भिड़े दो गुट, लाठी-डंडे चले

Mon, 09 Jul 2018 12:25 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
शराब के नशे में भिड़े दो गुट, लाठी-डंडे चले
बागेश्वर। कांडा रोड पर शराब के नशे में दो गुट भिड़ गए। गुटों के बीच जमकर लाठी-डंडे भी चले। इससे रोड पर अफरातफरी का माहौल रहा। लोगों की शिकायत के बाद भी पुलिस ने मौके पर पहुंचने की जहमत नहीं उठाई। मारपीट के चलते आसपास की दुकानें भी कुछ देर बंद रही।
विज्ञापन


देर शाम रोड पर शराब के नशे में दो गुटों में टकराव हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे निकल आए और मारपीट शुरू हो गई। अराजकता के बीच आसपास के दुकानदारों ने प्रतिष्ठान के शटर गिरा दिए। सड़क पर अफरा तफरी फैल गई। आसपास के लोग भी भयभीत होकर घर के अंदर दुबक गए। क्षेत्रवासियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी लेकिन पुलिस मौके पर नहीं आई। इधर, आरे बाइपास पर देर शाम छलकते जाम और उत्पात से लोग परेशान हैं। क्षेत्रवासियों ने पुलिस से शिकायत कर सड़क किनारे शराब पीने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed