{"_id":"5b673cbf4f1c1bb35d8b7696","slug":"161533492415-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़छाड़ पर शोहदा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से छेड़छाड़ पर शोहदा गिरफ्तार
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने और विरोध पर धमकाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
रविवार को पुलिस ने तहसील निवासी एक छात्रा की शिकायत पर थाना क्षेत्र के गांव फरसाली निवासी रतन सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 क, ख, घ के साथ ही 506 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। इसके साथ ही शाम में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि रतन सिंह स्कूल आते जाते समय छात्रा से छेड़छाड़ करता है। शादी करने का दबाव बनाने के साथ ही विरोध पर जान से मारने की धमकी भी देता है। आरोपी की रोजाना की हरकतों से आजिज छात्रा ने परिजनों को यह बात बताई और थाने में रिपोर्ट की। प्रभारी थानाध्यक्ष गोपाल राम ने बताया कि आरोपी को सोमवार अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले की जांच महिला दारोगा वंदना चौहान को सौंपी गई है।