फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   लोन के जरिए ठगी करने वाला पूरा गिरोह पुलिस की रडार पर

लोन के जरिए ठगी करने वाला पूरा गिरोह पुलिस की रडार पर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
लोन के जरिए ठगी करने वाला पूरा गिरोह पुलिस की रडार पर
बागेश्वर। लोन के जरिये लोगों से ठगी करने वाला बिलौना निवासी वंशीधर शर्मा अकेला नहीं है, बल्कि उसके पीछे पूरा गिरोह है जो इस खेल को अंजाम देता है। यह पूरा गिरोह पुलिस की रडार पर है। पुलिस ने इस मामले में रविवार को दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बागेश्वर में एक गिरोह द्वारा लोन के नाम पर लोगों से ठगी की जा रही है।

लोन के नाम पर ठगी करने का यह खेल लंबे समय से चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को बिलौना निवासी वंशीधर शर्मा को गिरफ्तार किया था। रविवार को पुलिस ने उसके एक अन्य साथी प्रताप सिंह तड़ागी निवासी पुड़कूनी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इन दोनों केे अलावा अभी गिरोह के कई सदस्य हैं, जो कि लोन के जरिये लोगों से ठगी का कारोबार करते हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने अशोक खेतवाल की तहरीर पर दोनों आरो िपयों के खिलाफ 420, 467, 468, 471, 120 बी के तहत केस दर्ज कर सीजेएम अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि वंशीधर शर्मा आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वंशीधर पूर्व में भी कई मामलों में जेल जा चुका है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कैलाश बिष्ट, वीरेंद्र गैड़ा, देवेंद्र सैनी, हेमंत लुंठी शामिल हैं। कोतवाल ने बताया कि वंशीधर शर्मा के साथ-साथ कई और लोग भी हैं जो कि इस गोरखधंधे में शामिल हैं। पुलिस को इस पूरे गिरोह के बारे में जानकारी है। जल्द ही अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत की भी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed