{"_id":"5bfc2acbbdec22419975aa9b","slug":"141543252683-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन करेंगे ग्रामीण 15-25-06","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन करेंगे ग्रामीण 15-25-06
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। पालड़ीछीना- जैनकरास- कनगाड़छीना मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने लोनिवि पर क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि धनराशि अवमुक्त होने के बाद भी सड़क का निर्माण शुरू नहीं हो रहा है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर कहा कि 2005 में स्वीकृत मोटर मार्ग निर्माण के लिए 187 लाख रुपये अवमुक्त होने के बाद भी सड़क निर्माण नहीं हो पा रहा है। क्षेत्र के ग्रामीणों को यातायात सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र के पौराणिक स्थल भी सड़क मार्ग से जुड़ नहीं पा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी सड़क निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन किया था, विधायक ने 2018 तक सड़क बन जाने का आश्वासन देकर आंदोलन समाप्त कराया था।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के पश्चात बागेश्वर- अल्मोड़ा मोटर मार्ग की लंबाई भी लगभग सात किमी कम हो जाएगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सड़क का निर्माण नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रधान गीता देवी, भागुली देवी, सुंदर लाल, देवकी देवी, सरपंच नंदाबल्लभ, गोविंदी देवी, जुगल किशोर आदि थे। ब्यूरो